Manish Pandey Catch Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते सोमवार, 23 मार्च को अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला खेला जहां कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने गोल्डन नाइट्स की टीम के लिए महज़ 30 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जिस तरह से मैदान पर बैटिंग कर रहा था सभी को लगा था कि वो एक तूफानी सेंचुरी ठोकने वाले हैं, लेकिन 36 साल के मनीष पांडे (Manish Pandey) ने ऐसा होने नहीं दिया और एक बेहद ही बवाल कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गोल्डन नाइट्स की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। पर्पल नाइट्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ नवदीप सैनी करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर कैमरून ग्रीन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवाई शॉट खेला। गौर करें कि ये एक फुलटॉस बॉल थी जिसे कैमरून ग्रीन ने अपने बैट से मिडिल नहीं किया था।

Advertisement

ऐसे में होने क्या था, वो बॉल लॉन्ग ऑफ की तरफ गई जहां मनीष पांडे तैनात थे। यहां उन्होंने गेंद को अपने सामने देखकर पहले चीते की तरह दौड़ लगाई और फिर आखिर में डाइव करके सुपरमैन स्टाइल में एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ लिया। KKR ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में गोल्डन नाइट्स की टीम ने VJD और दूसरे मेथड से पर्पल नाइट्स को 1 रन से हराया है। इस मुकाबले में उन्होंने पहले बैटिंग करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पर्पल नाइट्स की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 188 रन ही जोड़ पाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार