Marco Jansen Catch Video: 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को यानसेन (Marco Jansen) ना सिर्फ एक शानदार ऑलराउंडर हैं, बल्कि एक गज़ब के फील्डर भी हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में भी अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नज़ारा पेश किया। उन्होंने बाउंड्री के करीब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का लाजवाब कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मार्को यानसेन ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर साइमन हार्मर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर स्टीव स्मिथ को फंसाया। उन्होंने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर स्मिथ लालच में आकर बड़ा शॉट खेलने चले गए।
स्मिथ ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला था। उन्होंने गेंद को अच्छे से बैट से मिडिल किया था और एक समय ऐसा लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। तभी मार्को यानसेन ने करिश्मे को अंदाज दिया। 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को ने पहले कूद लगाकर गेंद को रोका और फिर डाइव करके उसे जमीन पर गिरने से पहले पकड़ लिया।
तो ऐसे स्टीव स्मिथ 41 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन के कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हो। उन्होंने डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 31 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 8 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में मार्को ने 20 गेंदों पर 26 रन भी जोड़े।
मैच का हाल: ऑस्ट्रेलियन टीम ने डरबन टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका चौथे दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। यानी पांचवें दिन के खेल में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ छह विकेट लेने हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को 319 रन बनाने होंगे।
देखें प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।