AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टेस्ट के पांचवें दिन 102/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज स्कोरकार्ड में 104 रन जोड़कर आउट हुए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन एडेन मार्करम ने बनाए, जबकि डेविड बेडिंगहैम ने 46 रनों का योगदान दिया। रयान रिकेल्टन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके। वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को जानसन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

साइमन हार्मर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। एनरिक नॉर्टजे को आउट करते हुए हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, मैट रेनशॉ ने दो और मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने एक-एक विकेट झटका।

कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके। वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को जानसन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार