Matthew Kuhnemann Bowled Babar Azam Video: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज़ मैथ्यू कुहनेमैन (Matthew Kuhnemann) ने बीते गुरुवार, 04 जून को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (PAK vs AUS 3rd ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवर में 38 रन देकर मेजबान टीम के 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक मैजिकल बॉल डिलीवर किया और बाबर आज़म (Babar Azam) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, मैथ्यू कुहनेमैन का ये करिश्माई गेंद पाकिस्तान की इनिंग के 30वें ओवर में देखने को मिला। यहां कुहनेमैन ने बाबर आज़म को फंसाने के लिए अपना पहला ही बॉल 90 प्लस की रफ्तार से लेग स्टंप लाइन पर डिलीवर किया था, जो कि पिच से टकराते हैं बेहद ज्यादा टर्न हुआ और फिर सीधा ऑफ स्टंप पर टकराया।

Advertisement

ध्यान दें कि यहां बाबर आज़म, जो कि एक छोर संभालकर 40 रन पर बैटिंग कर रहे थे और 80 प्लस बॉल खेल चुके थे, वो सिर्फ गेंद को सिर्फ डिफेंड करके रोकना चाहते थे। यही वज़ह है वो चकमा खाकर आउट होने के बाद बेहद ही हैरान नज़र आए। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

बात करें तीसरे वनडे मुकाबले की तो लाहौर में ऑस्ट्रेलिया ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो 42 ओवर में ही ऑल आउट हो गए और महज़ 157 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैप्टन जोश इंगलिस (71 गेंदों पर 65 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म (84 गेंदों पर 40 रन), माज सदाकत (26 गेंदों पर 27 रन) और शादाब खान (41 गेंदों पर नाबाद 29 रन) ने अहम रन जोड़े। उन्होंने 41.5 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे 49 गेंद पहले और 4 विकेट से ये मुकाबला जीता। बताते चलें कि इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार