17 अक्टूबर। गौरतलब है कि साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मोहम्मद आमिर ने एक बार नहीं बल्कि लगातार 2 गेंद पर कोहली को आउट कर मैच का पासा पलट दिया था।

Advertisement

फाइनल में जैसे ही कोहली आउट हुए वैसे पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बननें की ओर अग्रसर हो गई थी। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

Advertisement

ऐसे में अब मोहम्मद आमिर ने साल 2017 के फाइनल में कोहली को आउट करने पर एक खास बयान दिया है और साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि किस प्लान में फंसाकर कोहली को आउट किया गया था।

मोहम्मद आमिर ने एक चैट शो में बताया कि विराट कोहली इन स्विंग गेंदबाजी करने का प्लान बनाया गया था। आमिर ने कहा कि कोहली को आउट करने से पहले रोहित शर्मा भी इन स्विंग गेंद का ही शिकार बने थे।

मोहम्मद आमिर ने कहा जब कोहली का कैच पहली बार छूटा तो वो काफी नर्वस हो गए थे और भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि कोहली को जल्द से जल्द आउट कर दें। मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगली ही गेेंद पर शादाब ने कोहली का कैच लपकर पाकिस्तान के आवाम को खुशी दे दी थी।

मोहम्मद आमिर ने खुलासा किया कि उनके क्रिकेट करियर का सबसे बेस्ट मोमेंट चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतना रहा क्योंकि इस जीत ने पूरे पाकिस्तान को खुशी से झुमने पर मजबूर कर दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार