Mohammed Siraj dismissed Lahiru Udara Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के चौथे दिन श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ लाहिरु उदारा (Lahiru Udara) को खतरनाक शॉर्ट बॉल डालकर पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के चौथे ओवर में घटी। लाहिरु उदारा शॉर्ट गेंद के सामने संघर्ष कर रहे थे ऐसे में मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपनी तीसरी गेंद पर शॉर्ट बॉल से ही सरप्राइज किया। उन्होंने ये बॉल तेज रफ्तार से फेंकी थी जो कि पिच से टकराकर लाहिरु उदारा के सिर की तरफ गई।
ऐसे में होना क्या था, लंकाई बल्लेबाज़ पूरी तरह घबरा गया और उसने गेंद पर से नजरें हटा ली। इसी कारण वो अपने पुल शॉट को ठीक से नहीं खेल पाए और गेंद फाइन लेग की ओर चली गई। वहां टीम इंडिया के लिए सारांश जैन खड़े थे जिन्होंने आगे आकर नीचे झुकते हुए शानदार कैच लपक लिया। तो इस तरह मोहम्मद सिराज ने लाहिरु उदारा (15 गेंदों पर 03 रन) को अरेस्ट (आउट) किया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और अपनी पहली पारी को 503/9 के स्कोर पर घोषित किया। इसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गौरतलब है कि मेजबान टीम को फॉलोऑन पर उतरना पड़ा है और खबर लिखे जाने तक वो अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना चुके हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।