Jomel Warrican Wicket Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st Test) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार, 04 अक्टूबर को टीम इंडिया ने इनिंग और 140 रनों से शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई खिलाड़ी जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो अपना बैट हवा में उड़ाकर आउट होते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग के 37वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए ये ओवर मोहम्मद सिराज करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर जोमेल वारिकन (2 गेंदों पर 0 रन) ने एक बेहद ही ताकतवर शॉट मारने की कोशिश की। हालांकि यहां जोमेल वारिकन अपना शॉट खेलते हुए अपना बैट ही नहीं संभाल पाए और उसे दूर फेंक बैठे।

Advertisement

इसी बीच मोहम्मद सिराज की गेंद कैरेबियाई खिलाड़ी के बैट से टकराई और फिर सीधा मिड ऑफ पर तैनात खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में चली गई। इस तरह ये कैरेबियाई खिलाड़ी अपना बैट हवा में उड़ाकर आउट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के कैप्टन रॉस्टन चेज ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 162 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने पहली इनिंग में शतकीय पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 448/5 के स्कोर पर अपनी पारी को घोषित किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी इनिंग में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई जहां वो 45.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने इनिंग और 140 रनों से अंतर से ये मुकाबला जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार