टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच बीते रविवार (9 जून) को नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराकर जीत हासिल की। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पाकिस्तानी विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को बॉल दे मारी।

Advertisement

दरअसल, ये घटना पाकिस्तानी इनिंग के दूसरे ओवर में घटी। रिजवान बैटिंग कर रहे थे और मोहम्मद सिराज बॉलिंग पर थे। यहां रिजवान ने आखिरी बॉल पर गेंद को डिफेंड किया था जो कि सीधा मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई। सिराज के हाथों में बॉल देखकर रिजवान ने तुरंत पीछे मुड़कर क्रीज के अंदर कूद लगाई और वो जमीन पर गिर गए।

Advertisement

ऐसे में मोहम्मद सिराज ने भी आक्रमकता दिखाई और तुरंत ये बॉल रिजवान की तरफ दे मारा। ये बॉल सीधा रिजवान के हाथों पर लगा जिसके बाद वो दर्द से कराह उठे। हालांकि पाकिस्तानी टीम के लिए राहत की बात ये रही कि रिजवान को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और वो फिर से बैटिंग करने के लिए खड़े हो गए।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो न्यूयॉर्क में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के पास ये मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन पाकिस्तान के बैटर भी पूरी तरह फ्लॉप हो गए और उनकी टीम 20 ओवर में सिर्फ 113 रन ही बना पाई और 6 रनों से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार