Mohammed Siraj vs Marnus Labuschangne Video: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक नई राइवलरी देखने को मिली है जो कि है मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन की राइवलरी। ये दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा BGT में कई बार मैदान पर भिड़ चुके हैं और गाबा टेस्ट के दूसरे दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि यहां मोहम्मद सिराज ने बेल्स पर ऐसा टोटका मारा कि लाबुशेन पूरी तरह परेशान हो गए और अगले ही ओवर में अपना विकेट भी खो बैठे।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 33वें ओवर में घटी। मार्नस लाबुशेन मैदान पर अंगद की तरह पैर जमा चुके थे, ऐसे में मोहम्मद सिराज ने माइंड गेम खेलकर लाबुशेन को डराने की कोशिश की। यहां सिराज ओवर की दूसरी बॉल डालने के बाद सीधा स्ट्राइकर एंड पर गए और उन्होंने वहां स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स एक दूसरे की जगह से बदल दिये। ये देखकर लाबुशेन परेशान हो गए, ऐसे में उन्होंने भी बेल्स की अदला बदली कर दी।

Advertisement

कुल मिलाकर लाबुशेन सिराज के माइंड गेम में फंस गए थे। अब बैटर का ध्यान भटक चुका था। वो सिराज के द्वारा बेल्स की अदला बदली करने के बारे में सोच रखा था जिसका अगले ही ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने फायदा उठा लिया। NKR ने अपने ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप्स के बाहर डिलीवर की जिस पर लाबुशेन ड्राइव करने के चक्कर में बैट का ऐज लगा बैठे और फिर स्लिप पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिल गई। यही वजह है ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ऐसी है दोनों टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार