इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली इनिंग में भारतीय गेंदबाजों के आगे फिकी नज़र आई है। मेजबानों ने भारत के सामने अपने शुरुआती चार विकेट काफी सस्ते में ही गंवा दिए। इस बीच टीम के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट भी पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए रनों का अंबार लगाने वाले जो रूट को मोहम्मद सिराज ने अपनी रफ्तार और बाउंस से परेशान करते हुए आउट किया।

Advertisement

भारतीय टीम के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जो रूट ने 67 गेंदों पर 31 रन बनाए। रूट ने अपनी पारी में चार चौके जड़े और जॉनी बेयरस्टो के साथ टीम को संभाने की काफी कोशिश करते दिखे। रूट और बेयरस्टो की जोड़ी ने थोड़ी देर विकेटो के गिरने का सिलसिला रोक भी दिया था, लेकिन इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और रूट की जड़े मैदान से आखिरकार उखाड़ ही फेंकी। सिराज ने अपनी रफ्तार से इंग्लिश बल्लेबाज़ को पवेलियन जाने के लिए मजबूर किया।

Advertisement

यह घटना मेजबानों की पारी के 23वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद जो रूट के शरीर पर फेंकी। सिराज की गेंद पर रूट को शॉट खेलने के लिए बिल्कुल भी रूम नहीं मिला। इसी दौरान बल्लेबाज़ गेंद की स्पीड और बाउंस से भी भौचक्का रह गया। रूट ने शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। बॉल बल्लेबाज़ के बैट का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर के हाथों में पहुंची और इस तरह रूट की पारी का अंत हो गया।

बता दें कि मैच का पहला विकेट हासिल करके मोहम्मद सिराज काफी जोश में दिखे और उन्होंने अपने सेलिब्रेशन से अपनी खुशी को जाहिर भी किया। गौरतलब है कि जो रूट शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह विकेट काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड की टीम 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 84 रन ही बना सकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार