भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद समय-समय पर धोनी से जुड़े कई वीडियो फैंस को सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है इस बार धोनी अपने नन्हे फैंस के साथ नजर आए हैं। जी हां, थाला ने अपने दो क्यूट फैंस को ऑटोग्राफ दिया जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में माही के छोटे-छोटे फैंस के चेहरे पर बड़ी खुशी नजर आ रही है। धोनी एक बैट पर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आए। इसके बाद थाला ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई यही वजह है यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फैल चुका है। बता दें कि बीते समय में धोनी के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह अपने फैंस के साथ नजर आए। हाल ही में एक फैन ने तो माही के पैर तक छू लिये थे। वहीं धोनी का चंद्रयान 3 के सफल मिशन को इन्जॉय करता वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

Advertisement

बता दें कि माही इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर बिल्कुल भी इसका असर देखने को नहीं मिला है। 42 वर्षीय धोनी अभी भी काफी चुस्त हैं। हाल ही में फैंस ने धोनी की फिटनेस का सबूत आईपीएल में भी देखा। धोनी ने चोटिल घुटने के बावजूद यह टूर्नामेंट बिना एक मैच मिस किया पूरा खेला था।

Also Read: Cricket History

इतना ही नहीं, धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का टाइटल भी जीती थी। बतौर कप्तान धोनी ने सुपर किंग्स को पांच बार यह खिताब जितवाया है। ऐसे में अब फैंस यही उम्मीद करेंगे कि आईपीएल के अगले सीजन भी धोनी यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए और इस बार वह यह टाइटल जीतकर सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार