भारतीय टीम के कई खिलाड़ी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नज़र आए। यहां कॉमेडियन और शो होस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) को एक बाउंसर सवाल से फंसा लिया। दरअसल, कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के सामने ये पूछा कि उनका फेवरेट कैप्टन कौन है, रोहित शर्मा या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)? ये सवाल सुनकर शिवम दुबे थोड़ा मुस्कुराए और फिर उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर रोहित शर्मा भी खुश हो गए।

Advertisement

दरअसल, कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से सवाल किया था धोनी और रोहित में से आपका फेवरेट कैप्टन कौन है? और आप क्रिकेट में आने का क्रेडिट किसे देते हो? यहां ये सवाल सुनकर सूर्यकुमार यादव ने कपिल शर्मा से साफ कहा कि 'ये आपने काफी मुश्किल सवाल पूछ लिया।' वहीं रोहित शर्मा भी बोले कि 'फंस गया ये (शिवम दुबे)।'

Advertisement

हालांकि शिवम दुबे इस बाउंसर के लिए भी तैयार थे। शिवम ने कहा, 'पाजी क्रिकेट में आने का क्रेडिट तो मैं मेरे पापा को देता हूं। उनके अलावा मुझे लगता है कि जब मैं जहां पर जिसके लिए खेलता हूं, चाहे चेन्नई में खेल रहा हूं या इंडियन टीम में खेल रहा हूं, मेरे लिए वो कैप्टन बेस्ट है।'

अपने साथी का ऐसा जवाब सुनकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी संतुष्ट नजर आए और इसी बीच रोहित शर्मा ने शिवम दुबे से मज़े भी ले लिये। हिटमैन बोले, 'इस सवाल का जवाब तुम सोचकर आए थे क्या?' यही वजह है अब इस घटना का वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि 'द ग्रेप इंडियन कपिल शो' पर रोहित शर्मा, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव के अलावा अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह भी पहुंचे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार