आज भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) का जन्मदिन है। वो 30 साल के हो गए हैं और अपना खास दिन ऑकलैंड के ईडन पार्क में मना रहे हैं। वो भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे (NZ vs IND 1st ODI) खेल रहे हैं। इसी बीच उनके लिए एक दिल तोड़ने वाली घटना घटी। आकिब की गेंद पर नमन धीर (Naman Dhir) ने टिम सेफर्ट (Tim Seifert) का कैच टपका दिया।

ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में घटी। भारत के लिए आकिब नबी अपना दूसरा ओवर करने आए थे। इसकी चौथी गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को चकमा दे दिया था। नबी ने 130 kph की तेज रफ्तार गेंद फेंकी थी जिस पर सेफर्ट मिड विकेट के फील्डर को लगभग कैच दे बैठे थे।

सेफर्ट ने तेज शॉट मारा था, लेकिन बॉल उनके बैट के निचले हिस्से से टकराकर नमन धीर की तरफ चला गया। नमन के पास कैच पकड़कर आकिब को विकेट दिलाने का मौका था, लेकिन वो नाकाम रहे। उन्होंने अपनी दाईं ओर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने दोबारा गेंद पकड़नी चाही, लेकिन वो ऐसा भी नहीं कर पाए। तो ऐसे जन्मदिन पर ही आकिब नबी का दिल टूट गया और वो अपना पहला ODI और इंटरनेशनल विकेट लेने से चूक गए।

बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक आकिब नबी पहले वनडे में न्यूजीलैंड के सामने 6 ओवर डाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 33 रन दिए हैं, लेकिन वो कोई भी विकेट नहीं ले पाए हैं। बात करें टिम सेफर्ट की तो वो खुद को मिले मौका का फायदा नहीं उठा पाए। वो 43 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गुरनूर ने लिया।

मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक 29 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (30 गेंदों पर 13 रन) और काइल जेमीसन (03 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार