ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) काउंटी चैंपियनशीप में लंकाशायर के लिए खेल रहे हैं। यहां उन्होंने वारविकशायर के कैप्टन एलेक्स डेविस को एक करिश्माई बॉल पर क्लीन बोल्ड करके आउट किया है जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई है। आलम ये है कि लियोन के इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

घुटने पर आ गया बल्लेबाज़

Advertisement

नाथन लियोन ने ये विकेट वारविकशायर की दूसरी इनिंग में झटका। एलेक्स डेविस ने पहली इनिंग में नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी, ऐसे में वो काफी आत्मविश्वास से भरे नज़र आ रहे थे। वारविकशायर की दूसरी इनिंग में भी वो 17 रन बना चुके थे, ऐसे में नाथन लियोन ने उन्हें फंसाने के लिए ऑफ स्टंप पर बॉल डिलीवर करके टर्न करवाई।

ये गेंद गुड लेंथ पर फेंका गया था जिस पर डेविस फ्रंट फुट पर आकर ड्राइव करना चाहते थे। वो गेंद को एक्स्ट्रा कवर की तरह को खेलना चाहते थे। लेकिन बॉल पिच से टकराने के बाद इस कदर टर्न हुआ कि वो बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए सीधा लेग स्टंप से जा टकराया। ये किसी करिश्माई बॉल से कम नहीं था और बल्लेबाज़ भी ऐसे आउट होने के बाद पूरी तरह हैरान नज़र आया।

Advertisement

Also Read: Live Score

आलम ये था कि कमेंटेटर्स भी पूरी तरह दंग थे और नाथन लियोन की तारीफ करते नज़र आए। ये भी जान लीजिए कि इस मैच में लियोन ने वारविकशायर के दो विकेट चटकाए। गौरतलब है कि 36 वर्षीय नाथन लियोन दुनियाभर में अपनी बॉलिंग का लोहा मनवा चुका है। नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 मैचों में 530 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार