अफगानिस्तान के युवा गन गेंदबाज़ नवीन उल हक सुर्खियों में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 43वें मुकाबले में नवील उल हक और विराट कोहली के बीच मैदान पर काफी गर्मा-गर्मी हुई जिसके बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली (1.01 CR) पर 100 प्रतिशित मैच फीस और नवील उल हक (1.79 Lakhs) पर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इस पूरी घटना पर अब इस अफगानी खिलाड़ी ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।

Advertisement

दरअसल, LSG vs RCB मैच के बाद नवीन उल हक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट से हुई झड़प के बाद एक स्टोरी साझा की। इस अफगानी खिलाड़ी ने लिखा, 'आप जिस चीज के हकदार होते हैं आपको वहीं मिलती है, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही हुआ।' इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवीन ने अपने LSG के एक साथी खिलाड़ी से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि 'वह यहां (भारत) आईपीएल खेलने आए हैं, ना कि किसी से गाली खाने।'

Advertisement

जहां एक तरफ नवीन उल हक से ऐसा रिएक्शन देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी इस घटना पर खोलकर अपने विचार रखे हैं। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट ने कहा, 'ये बहुत ही स्वीट जीत थी। लेट्स गो, अगर आप कुछ कहेंगे, तो जवाब के लिए भी तैयार रहें। वरना हमें कुछ न कहें।’

बता दें कि विराट कोहली और नवीन के बीच हुई बहस के बाद मैच खत्म होने पर काइल मेयर्स भी कोहली से कुछ कहते नज़र आए थे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट के बीच बहस हो गई। विराट और नवीन के अलावा गौतम गंभीर पर भी बीसीसीआई ने 100 प्रतिशित मैच फीस का जुर्माना ठोका है। बात करें अगर इस मैच की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर 18 रनों से मात दी। मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करके 20 ओवर में 126 रन बनाए थे, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 108 रन बनाकर सिमट गई। नवीन उल हक ने अपनी टीम के लिए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके थे, वहीं विराट कोहली के बैट से आरसीबी के लिए 30 गेंदों पर 31 रनों की पारी निकली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार