Marco Jansen Bowled Nic Maddinson: एक कमबैक गेम किसी डेब्यू मैच से भी ज्यादा प्रेशर फील कराता है। इसका नज़ारा शुक्रवार, 09 अक्टूबर को डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में देखने को मिला। यहां ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन (Nic Maddinson) 33 गेंदों तक मैदान पर संघर्ष करते रहे और फिर आखिर में बिना कोई रन बनाए पेवियन लौटे। उन्होंने लगभग दस साल बाद (9 साल और 283 दिन) बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने 18 महीनों से कोई फर्स्ट क्लास मैच भी नहीं खेला है।

मार्को यानसेन ने किया बोल्ड: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 11वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर निक मैडिन्सन को फंसाया। उन्होंने तेज रफ्तार गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर निक अधूरे मन से कट शॉट खेलने गए। ऐसे में होना क्या था। वो बॉल निक के बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर लगी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

निक के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड: निक मैडिन्सन डरबन टेस्ट में 33 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हुए। इसी के साथ अब वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर सर्वाधिक गेंद खेलकर जीरो पर आउट होने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड के डैरिन मरे और जिम्बाब्वे ट्रेवर ग्रिपर मौजूद हैं।

टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट होने से पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले सलामी बल्लेबाज़

  • 39 गेंदें – डैरिन मरे (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, डुनेडिन, 1995
  • 36 गेंदें – ट्रेवर ग्रिपर (जिम्बाब्वे) बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 2000
  • 33 गेंदें – निक मैडिन्सन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2026
  • 30 गेंदें – मार्क डेकर (जिम्बाब्वे) बनाम श्रीलंका, बुलावायो, 1994
  • 29 गेंदें – ब्रायन लकहर्स्ट (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1971

मैच का हाल: डरबन टेस्ट के पहले दिन के लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर खेलकर 84 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने तीन विकेट खोए। निक मैडिन्सन (33 गेंदों पर 00 रन) के अलावा ट्रेविस हेड  (19 गेंदों पर 09 रन) और मार्नस लाबुशेन (58 गेंदों पर 37 रन) आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

देखें प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार