MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 22वें मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 10 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा का विकेट 22 साल के मुंबई इंडियंस के स्पिनर ऋतिक शौकीन ने चटकाया। आउट होन के बाद नितीश राणा काफी नाराज दिखे और ऋतिक शौकीन को गंदी-गंदी गाली देते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के 9वें ओवर की पहली गेंद पर नितीश राणा ने शौकीन को बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था। यहां वह गेंद को मिस टाइम कर बैठे जिसके बाद उनका कैच रमनदीप सिंह ने पकड़ा लिया। इसके बाद जब वह पवेलियन को लौट रहे थे तब ऋतिक शौकीन और नितीश राणा के बीच कुछ कहा सुनी हो गई और नितीश राणा विपक्षी बल्लेबाज़ पर बुरी तरह बरस गए।

Advertisement

केकेआर के कप्तान का पारा काफी गर्म हो चुका था जिसके कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव और अनुभवी खिलाड़ी पीयूष चावला ने उन्हें शांत करवाया। हालांकि इसके बाद भी वह पवेलियन लौटते समय काफी गुस्से में दिखे। यही वजह है अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। जी हां, अर्जुन तेंदुलकर और डुआन जानसेन अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा पेट में इंफेक्शन के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अपने बल्ले के साथ तबाही मचाते नज़र आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार