Virat Kohli: बाबार आज़म(Babar Azam) की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल के लिए अपना मेलबर्न का टिकट पक्का कर चुकी है। अब सभी की निगाहें भारत और इंग्लैंड(IND vs ENG) के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच पर टिकी हैं। क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि यह मैच इंडिया जीते और फिर फाइनल में इंडिया पाकिस्तान(IND vs PAK) आमने-सामने हो, लेकिन इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी फैंस भारत की हार की कामना करते नज़र आए हैं। दरअसल,पाकिस्तानी महिला फैन का मानना है कि उन्हें विराट की आंखों से डर लगता है इसलिए वह नहीं चाहती कि इंडिया सेमीफाइनल जीते। उनके अनुसार अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के फाइनल जीतने के चांस बढ़ जाएंगें।

Advertisement

वायरल वीडियो में दो महिला क्रिकेट फैन से पूछा जाता है कि क्या पाकिस्तान इंडिया को हरा सकता है? इस सवाल को सुनकर जहां एक महिला फैन जोश में कहती है कि हां ऐसा हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ एक फैन इसके विपरित जवाब देती नज़र आती है। वह पाकिस्तानी फैन कहती है कि 'विराट से बहुत डर लगता है। मुझे विराट से काफी डर लगता है। जब वह आंखें दिखाता है ना... मैं कहना चाहती हूं कि इंग्लैंड मैच जीते। इंग्लैंड सेमीफाइनल जीते, क्योंकि इसके बाद हम फाइनल जीत जाएंगे।'

Advertisement

बता दें कि जहां एक तरफ महिला पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान और उपकप्तान शादाब खान ने यह साफ कर दिया है कि वह मेलबर्न में होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंग्लैंड नहीं बल्कि भारत के साथ मुकाबला खेलना चाहते हैं।

 

गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 स्टेज के ग्रुप राउंड के दौरान भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत एक बार हो चुकी है। यह मैच बेहद ही रोमांचक रहा था और रोहित शर्मा की अगुवाई में इंडियन टीम ने विराट कोहली की शानदार इनिंग के दम पर मैच आखिरी गेंद पर अपने नाम किया था। अब फैंस एक बार फिर ऐसा ही हाई-वोल्टेज मैच एक बार फिर देखना चाहते हैं।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार