पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में मौजूद है जहां वो चार मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उनके खिलाड़ी आईपीएल फाइनल (IPL 2024 Final) को नज़रअंदाज करते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, जिस होटल में पाकिस्तान की टीम रुकी वहां टीवी पर आईपीएल फाइनल देखा जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान के खिलाड़ी टीवी के सामने से गुजरे, लेकिन उन्होंने एक नज़र भी टीवी की तरफ आईपीएल फाइनल पर नहीं डाली। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

जहां एक तरफ पाकिस्तान के समर्थक अपने खिलाड़ियों की तारीफ और आईपीएल का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं वहीं इंडियन टीम के सपोर्ट्स ने भी पड़ोसियों का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'अंगूर खट्टे हैं।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नहीं, बल्कि आईपीएल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नज़रअंदाज किया है।' एक यूजर ने तो आईपीएल के बजट और पाकिस्तान टीम के बजट की तुलना करते हुए उनको ट्रोल किया है। ऐसे ही कई कमेंट वीडियो पर देखने को मिले हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज की तो यहां मेजबानों ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज के दो मैच बारिश के कारण धूल चुके हैं और अब सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान को सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए किसी भी हाल में जीतना ही होगा। बात करें अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 कि तो ये जान लीजिए कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार