Pat Cummins Video: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (WI vs AUS 2nd Test) नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रेनाडा में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कैरेबियाई टीम के स्टार बैटर शाई होप (Shai Hope) को घुटने पर लाते हुए 21 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की पहली इनिंग के 45वें ओवर में घटी जिसका वीडियो Fancode ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाई होप 21 रन बनाकर मैदान पर बैटिंग कर रहे होते हैं कि तभी पैट कमिंस ओवर का चौथा गेंद डालते हुए उनके होश उड़ा देते हैं।

Advertisement

पैट ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर डिलीवर करते हैं जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से बैटर की तरफ अंदर की और जाती है। जी हां, पैट कमिंस ने यहां एक इनस्विंग बॉल डाली थी जिसके लिए शाई होप बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। इसके बाद होना क्या था, गेंद होप को चकमा देते हुए उनके बैट और पैड के बीच से निकलती है और आखिरी में स्टंप्स से टकराते हुए उसके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ा देती है। इस तरह शाई होप की इनिंग समाप्त हो जाती है और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि ग्रेनाडा टेस्ट में पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वेस्टइंडीज की पहली इनिंग के दौरान 16 ओवर गेंदबाज़ी की और 46 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने सिर्फ शाई होप को ही आउट नहीं किया, बल्कि कीसी कार्टी (12 बॉल पर 6 रन) को भी सस्ते में आउट करके पवेलियन भेजा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग में 253 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी दूसरी इनिंग में 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 12 रन जोड़े। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 286 रन बनाए थे। कुल मिलाकर मेहमान टीम मेजबान वेस्टइंडीज से 45 रनों की लीड पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार