राजस्थान रॉयल्स ने अपने 16 खिलाड़ियों को आगामी आईपीएल से पहले रिटेन किया है। इस लिस्ट में युवा ऑलराउंडर प्लेयर रियान पराग का नाम भी शामिल है। RR की टीम रियान पराग को फ्यूचर स्टार और फिनिशर के तौर पर देखती है, यही वज़ह है उन्हें रिटेन करने का फैसला किया गया है। इस युवा खिलाड़ी ने भी अपनी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया और रिटेन होने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दो शतक ठोककर अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Advertisement

21 वर्षीय रियान पराग ने हाल ही में सिक्किम के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। असम के इस खिलाड़ी ने 93 गेंदों पर 137.63 की स्ट्राइक रेट से कुल 128 रन बनाए। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के जड़े यानी उन्होंने 128 में से 62 रन महज़ 12 गेंदों पर बनाए।

Advertisement

इतना ही नहीं अब तक रियान पराग टूर्नामेंट में 2 शतक जड़ चुके हैं और असम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि रियान पराग को पिछले सीजन सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। पराग ने मौके मिलने के बावजूद बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिस वज़ह से वह ट्रोलिंग का शिकार हुए थे, लेकिन अब पराग बेहतर फॉर्म में दिख रहे हैं और रिटेन होने के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी के दम पर सभी ट्रोलर्स के मुंह बंद किए हैं।

हुई थी बिडिंग वॉर: रियान पराग को फ्यूचर स्टार माना जाता है। मेगा ऑक्शन में उनके लिए बिडिंग वॉर देखी गई थी। असम के खिलाड़ी का बेस प्राइस महज़ 30 लाख था, लेकिन जब उनके नाम पर बिडिंग शुरू हुई उसके बाद वह बढ़ती ही चली गई। राजस्थान ने उनके लिए पहला हाथ उठाया था जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स समेत चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस भी बिडिंग वॉर में उतरे। गुजरात ने राजस्थान के साथ अंत तक बोली लगाई, लेकिन फिर राजस्थान ने 3.80 करोड़ में डील फिक्स की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार