Rashid Khan Catch: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (IND vs AFG 1st T20I) में 33 गेंदों पर 5 चौके 1 छक्का लगाकर 42 रनों की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में ईशान छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहता थे, लेकिन तभी राशिद खान (Rashid Khan) ने उनका दिल तोड़ा दिया और बाउंड्री पर एक करिश्माई कैच लपका।

Advertisement

ये घटना भारतीय टीम की पारी के 13वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर ईशान किशन ने लॉन्ग-ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला। उन्होंने गेंद को काफी ताकत से मारा था जिसे देखकर पहली नज़र में यही लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर जाकर गिरेगी, लेकिन तभी राशिद खान ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया।

वो लॉन्ग-ऑन पर तैनात थे और बाउंड्री के थोड़ा आगे खड़े थे। ऐसे में राशिद को गेंद को पकड़ने के लिए पहले ऊंची कूद लगानी पड़ी। यहां राशिद ने हवा में ही गेंद को लपका और फिर बाउंड्री रोप के बेहद करीब अपने बाएं पैर पर बैलेंस बनाकर खुद को संभाला। ये एक बेहद ही शानदार नज़ारा था जिसका वीडियो खुद Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में राशिद के बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी प्रदर्शन की तो वो 10 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने गेंदबाज़ी में 3.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 34 रन लुटाए।

मैच का हाल: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन जोड़े। अफगानी टीम के लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 44 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन ठोके, वहीं ईशान किशन ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर टीम इंडिया ने महज़ 13.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार