भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 7 जून (बुधवार) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन इंग्लिश कंडीशन और पिच रिपोर्ट पर काफी निर्भर करने वाली है। ऐसे में इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने ओवल के पिच क्यूरेटर से अहम जानकारी प्राप्त की है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ओवल के एक पिच क्यूरेटर से ओवल की पिच पर जानकारी लेते नज़र आ रहे हैं। अश्विन ने पिच क्यूरेटर को 'पिच डॉक्टर' की उपाधि दी और उनसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में किस तरह की पिच रहने वाली है इस पर सवाल किया।

Advertisement

पिच क्यूरेटर ने अश्विन को साफ शब्दों में यह बताया है कि ओवल की पिच अच्छी होगी और यहां पर काफी बाउंस देखने को मिलने वाले है। इससे पहले अश्विन ने भी बातचीत करते हुए यह कहा था कि अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को चोट लगी थी। बता दें कि रोहित शर्मा भी प्रैक्टिस के दौरान इंजर्ड हुए थे, हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है। लेकिन इन सब से यह साफ हो चुका है कि जहां एक तरफ ओवल में तेज गेंदबाज़ों को खूब मदद मिलने वाली है, वहीं बल्लेबाज़ों के लिए परेशानियां काफी बढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम किस बॉलिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है। अगर ओवल पर हरी पिच होती है तो ऐसे में शायद ही रविचंद्रन अश्विन प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना सके। हरी पिच का मतलब होगा कप्तान रोहित शर्मा एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ अपनी प्लेइंग इलेवन में रखना चाहेंगे। ऐसे में अश्विन से ऊपर शार्दुल ठाकुर को टीम में चुना जा सकता है। शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए गेंदबाज़ी के अलावा अपनी बल्लेबाज़ी से भी योददान कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार