CSK vs RCB Fan Fight: बीते समय में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangaluru) के फैंस एक दूसरे के आमने-सामने नज़र आए हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिले जिसमें गुट बनाकर इन दोनों टीमों के फैंस एक दूसरे को परेशान कर रहे थे। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है जिसमें इन दोनों ही टीमों के फैंस के बीच जमकर मारपीट होती हुई दिखी है।

Advertisement

ये वायरल वीडियो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बताया जा रहा है जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच खेला गया था। इस वीडियो में कई सारे आरसीबी फैंस और राजस्थान रॉयल्स के फैंस भी देखे जा सकते हैं। इन्हीं के बीच एक सीएसके फैन भी मौजूद है जिसकी लड़ाई एक आरसीबी फैन से हो रही है।

Advertisement

ये इतनी भयंकर लड़ाई थी दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर जमकर मुक्के-घूसे बरसाते नज़र आए और रोकने से भी नहीं रुके। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर इन दोनों पक्षों के बीच क्यों लड़ाई हुई।

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और इसी के साथ उनका प्लेऑफ खेलने का सपना भी चकनाचूर कर डाला था। हालांकि आरसीबी को भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेऑफ के एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उनका भी टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया।

Also Read: Live Score

आरसीबी और सीएसके के बीच हुए लीग स्टेज के मैच के बाद से ही इन दोनों टीमों के फैंस एक दूसरे से चिढ़े हुए हैं। लेकिन अब सच ये है कि आईपीएल 2024 का टाइटल चेन्नई और बेंगलुरु दोनों टीमों में से ही किसी के पास नहीं जाएगा क्योंकि वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार