21 सितंबर। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन की एक मजेदार वीडियो डाली है जिसने फैन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

शर्मा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नहीं, वह मुझ से बात नहीं कर रहे हैं और उनकी उम्र वह नहीं रही कि उनका कोई काल्पनिक मित्र हो। इतने दीवाने क्यों हो रहे हो जटजी शिखर धवन।" हालांकि, धवन ने तुरंत बताया कि वह शायरी की प्रैक्टिस कर रहे थे।

Advertisement

धवन ने वीडियो पर कमेंट किया, "मैं शायरी की प्रैक्टिस कर रहे थे और जनाब ने वीडियो ले लिया। क्या दिल से याद कर रहा था वाह मजा आ गया। काश इतने दिल से पढ़ाई भी की होती।"

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार