Shahid Afridi Funny Video: लीजेंड लीग क्रिकेट 2023 का पहला मुकाबला एशिया लायंस ( Asia Lions) और इंडिया महाराजास (India Maharajas) के बीच खेला गया था जिसे एशिया लायंस ने 9 रनों से जीता। इस मैच के दौरान एक मजेदार घटना घटी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडिया पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) से जुड़ा है।

Advertisement

दरअसल, रोमांचक मुकाबले के खत्म होने के बाद शाहिद अफरीदी विपक्षी और साथी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे। सबसे पहले उन्होंने हरभजन सिंह को गले लगाया, इसी बीच वह फ्लो-फ्लो में अंपायर (लेडी अंपायर) को भी गले लगाने वाले थे लेकिन ऐसा करने से पहले उन्हें यह याद आया कि वह एक लेडी अंपायर हैं। अफरीदी ने समय रहते ऐसा करने से खुद को रोक लिया। यह एक फनी मोमेंट था, यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Advertisement

बता दें कि LLC टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी एशिया लायंस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में उनकी टीम को एक अच्छी जीत मिली है। हालांकि इस मैच के दौरान अफरीदी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अफरीदी ने 2 चौके की मदद से कुल 12 रन बनाए। वहीं गेंदबाज़ी करते हुए भी उन्होंने बिना कोई सफलता हासिल किये 4 ओवर में 35 रन लूटा दिये।

गौरतलब है कि भले ही एक प्लेयर के तौर पर अफरीदी का लीजेंड लीग 2023 के पहले मुकाबले में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह एक क्वालिटी ऑलराउंडर रहे हैं। अफरीदी के नाम 329 टी20 मुकाबलों में कुल 4399 रन और कुल 347 विकेट दर्ज हैं, ऐसे में पाकिस्तानी फैंस जरूर चाहेंगे कि अफरीदी एक बार फिर मैदान पर अपना पुराना रंग बिखेरें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार