Shamar Joseph Video: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के यंग गन गेंदबाज़ शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारबाडोस में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले (WI vs AUS 1st Test) में बीते बुधवार, 25 मई को गज़ब गेंदबाज़ी की और 16 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच शमर जोसेफ ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) का भी विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Windies Cricket ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 वर्षीय शमर ऑफ स्टंप की लाइन पर गेंद डिलीवर करते हुए स्टंप को टारगेट करते हैं। ये एक बेहद ही तेज गेंद होता है जिसके जवाब में ब्यू वेबस्टर गेंद को डिफेंस करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां वो पूरी तरह चकमा खा जाते हैं और इसके बाद शमर के हाथों से निकाल बॉल सीधा ऑफ और मिडिल स्टंप से टकराते हुए उसके ऊपर रखी बेल्स हवा में उड़ा देता हैं।

Advertisement

आप ब्यू वेबस्टर के विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हो। गौरतलब है कि इस मुकाबले में शमर ने सिर्फ ब्यू वेबस्टर (11 रन) को ही आउट नहीं किया, बल्कि सैम कोंस्टास (03 रन), उस्मान ख्वाजा (47), और कैमरून ग्रीन (03 रन) का भी विकेट झटका।

ऐसा रहा है मैच का हाल

ये भी जान लीजिए कि बारबाडोस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो 56.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग करने मैदान पर आई और उन्होंने भी दिन के खेल के अंत तक 20 ओवर का सामना करते हुए 57 रन बनाकर 4 विकेट खोए। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कैरेबियाई टीम अपनी पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग से ज्यादा रन बना पाती है या नहीं। फिलहाल वो 123 रन पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार