Shreyas Iyer Catch: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd Test) के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जहां इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) ने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी। क्रॉली ने अपनी तूफानी इनिंग में 11 चौके और 2 छक्के लगाकर कुल 76 रन जड़े और मेजबान टीम के खेमे में हड़कंप मचा डाली। इसी बीच जहां एक तरफ क्रॉली रनों का अंबार लगा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ श्रेयस ने एक करिश्माई कैच पकड़कर भारतीय टीम को सफलता दिलवाई।

Advertisement

भागे गिरे और श्रेयस ने पकड़ा कैच

Advertisement

ये घटना इंग्लिश इनिंग के 23वें ओवर में घटी। कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को अटैक पर लगाया था। इस ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर ने क्रॉली को फंसा लिया। दरअसल, इंग्लिश खिलाड़ी यहां भी एक बड़ा शॉट जड़ना चाहता था लेकिन इसी बीच उनसे गलती हुई।

अक्षर की ये गेंद क्रॉली के बैट के किनारे से टकराई जिसके बाद गेंद हवा में उठ गया। यहां श्रेयस ने बॉल को कैच करने की जिम्मेदारी ली और पीछे भागते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इस दौरान श्रेयस जमीन पर भी गिर गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कैच नहीं छोड़ा और इंडियन टीम को बड़ी सफलता मिल गई। यही वजह है हर जगह अब श्रेयस के कैच की तारीफ हो रही है। फैंस को अय्यर को अंडररेटिड फील्डर भी कह रहे हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल की तूफानी डबल सेंचुरी के दम पर अपनी पहली इनिंग में 396 रन बनाए। इसके जवाब में क्रॉली ने टीम को गजब शुरुआत दिलवाई और 76 रन ठोके। हालांकि अब खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम 142 रन बनाकर अपने 4 विकेट खो चुकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार