Shubman Gill Flying Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 229 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 89 रनों से हार का स्वादा चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच GT के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हवा में उड़ते हुए शिवम दुबे (Shivam Dube) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने एक मिस टाइम शॉट खेला। यहां वो बॉल शिवम दुबे के बैट से टकराने के बाद कवर की तरफ गई जहां शुभमन गिल ने पीछे भागकर हवा में डाइव करते हुए शानदार कैच लपका।
IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। इस वीडियो में शुभमन गिल को बेहद ही आक्रमक अंदाज़ में कैच सेलिब्रेट करते हुए भी देखा जा सकता है।
बताते चलें कि जहां एक तरफ अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज़ संघर्ष कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे ने बेहद ही तूफानी बैटिंग की और सिर्फ 17 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के ठोककर 47 रन बनाए। यही वज़ह है उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल को काफी राहत मिली। ये भी जान लीजिए कि शुभमन गिल ने CSK के सामने एक कमाल की पारी खेली और 37 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 64 रन ठोके।
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां GT ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। उनके लिए साईं सुदर्शन (53 गेंदों पर 84 रन), शुभमन गिल (37 गेंदों पर 64 रन) और जोस बटलर (27 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतक ठोका।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 140 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इसी के साथ CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और उनके लिए टूर्नामेंट भी खत्म हो गया है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक) पॉइंट्स टेबल पर दूसरी पॉजिशन पर बनी हुई है।