आईपीएल का 45 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला है और इन्हें अगर प्लेऑफ में जगह बनानी होगी तो यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

Advertisement

इस मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह फैसला सही साबित किया टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जब उन्होंने केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल की गिल्लियां बिखेर दी।

गिल मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए जब वो अर्शदीप सिंह की एक जबरदस्त इनस्विंग पर आउट होकर चलते बने। गिल को वो गेंद समझ में भी नहीं आई और वो वहीं पर खड़े के खड़े रह गए।

केकेआर की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है और उन्होंने 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम छठे स्थान पर काबिज है।

यह खबर लिखे जाने तक केकेआर की टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार