10 अगस्त। सीपीएल 2018 के दूसरे मैच में गुयाना अमेजॉन वॉरयिर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिअट्स को 6 विकेट से हरा दिया। खें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
इस मैच में गुयाना अमेजॉन वॉरयिर्स को जीत के लिए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था जिसे 16.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।
इस मैच में गुयाना अमेजॉन वॉरयिर्स के सोहेल तनवीर को हालांकि एक ही विकेट मिला लेकिन उन्होंने जिस गेंद पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिअट्स के बल्लेबाज बेन कटिंग को क्लिन बोल्ड किया वो हैरान करने वाला था।
सोहेल तनवीर ने टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक यॉर्कर फेंककर बेन कटिंग को क्लिन बोल्ड कर हर किसी को चकित कर दिया। देखिए वीडियो