भारतीय टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम पर धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली है। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर 111 रन ठोके जिसके दम भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 191 तक पहुंच गया। इस मैच में सूर्य ने अपनी खूब चमक बिखेरी और विपक्षी गेंदबाज़ों के काल बन गए।

Advertisement

18 गेंदों पर बनाए 86 रन: न्यूजीलैंड के खिलाफ SKY ने 217.65 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और टीम के लिए बेहद जरूरी शतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। यानी सूर्य के बैट से कुल 86 रन महज़ 18 गेंदों पर आए। इसी बीच उन्होंने अपना शतक 49 गेंदों पर पूरा किया।

Advertisement

नंबर-1 बल्लेबाज़: टी-20 इंटरनेशनल में आईसीसी की रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार यादव फटाफाट फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं। और यह उन्होंने एक बार फिर अपने बल्ले के दम पर साबित भी किया है। बता दें कि SKY का यह इंटरनेशनल लेवल पर दूसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में यह कारनामा किया था। इंडियन टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में वह अब सिर्फ रोहित शर्मा से शतक मारने के मामले में पीछे हैं। रोहित के नाम 4 टी-20 इंटरनेशल शतक हैं।

न्यूजीलैंड को बनाने होंगे 192 रन: बता दें कि जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की अच्छे से खबर ली, वहीं दूसरी तरफ दूसरे सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप नज़र आए। ईशान किशन ने 36 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या महज़ 13-13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत सलामी बल्लेबाज़ी करने उतरे थे, लेकिन वह भी 13 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउथी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। साउथी ने हैट्रिक हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार