Tim David Bowling Video: यूएई बुल्स (UAE Bulls) ने बीते रविवार, 30 नवंबर को अबू धाबी टी10 लीग 2025 (Abu Dhabi T10 League 2025) के फाइनल में एस्पिन स्टैलियन्स (Aspin Stallions) के खिलाफ 151 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 80 रनों से बेहद ही शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में यूएई बुल्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने अपने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण (Sunil Narine) की नकल उतारते हुए गेंदबाज़ी भी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा एस्पिन स्टैलियन्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। यहां टीम को जीत हासिल करने के लिए आखिरी 6 गेंदों में 86 रन बनाने थे, जो कि पूरी तरह नामुमकिन था। ऐसे में विपक्षी टीम यूएई बुल्स के कैप्टन कीरोन पोलार्ड ने मस्ती की और टिम डेविड को गेंद डालने के लिए बुलाया।

Advertisement

यहां पर ही टिम डेविड ने सुनील नारायण की गेंदबाज़ी की नकल की और वो इस दिग्गज के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करके बॉल डालते नज़र आए। आप नीचे इस मज़ेदार घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि इस ओवर में टिम डेविड ने सिर्फ और सिर्फ 5 रन दिए।

बात करें अगर इस मुकाबले में टिम डेविड के बल्लेबाज़ी प्रदर्शन की तो वो यूएई बुल्स के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे, जिसके बाद उन्होंने एस्पिन स्टैलियन्स के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 30 गेदों पर 3 चौके और 12 छक्के ठोककर नाबाद 98 रन ठोके। उन्हें उनकी इस विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि अबू धाबी टी10 लीग 2025 के टूर्नामेंट में टिम डेविड ही सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिन्होंने यूएई बुल्स के लिए 10 मैचों की 9 इनिंग में 65.50 की औसत और 263.75 की स्ट्राइक रेट से 393 रन ठोके। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 26 चौके, 38 छक्के और 3 अर्धशतक जड़े। बताते चले कि वो टूर्नामेंट में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी रहे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार