Travis Head Six Video: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) ने रविवार, 24 अगस्त को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम में तीसरे ODI मुकाबले (AUS vs SA 3rd ODI) के दौरान 142 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच ट्रेविस हेड ने साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को एक महामॉन्स्टर छक्का जड़ा जो कि उनके बैट से टकराने के बाद सीधा स्टेडियम पार गिरा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 34वें ओवर में देखने को मिला जहां एडेन मार्कराम ने बड़ी गलती करते हुए सीधा ट्रेविस हेड के स्लॉट में बॉल डिलीवर की।

Advertisement

बस इतना ही था कि ट्रेविस हेड की आंखें चमक उठी और उन्होंने एडेन मार्कराम समेत मैके के मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों को अपनी बाजुओं की ताकत दिखाते हुए घुटने पर बैठकर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया।

बता दें कि यहां ट्रेविस हेड ने गेंद को इस कदर अपने बैट से मिडिल किया था कि वो हवाई यात्रा करते हुए सीधा ग्राउंड की छत पर गिरी और वहां से बाहर चली गई। यही वज़ह है सभी क्रिकेट फैंस को ट्रेविस हेड का ये सिक्स काफी पसंद आ रहा है और वो इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग करते हुए 103 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्के ठोकते हुए 142 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, क्वेना मफाका।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार