Travis Head And Champak Robot Dog Video: बीसीसीआई का 'रोबोट डॉग' चंपक सभी क्रिकेटर्स और फैंस को काफी पसंद आया है। साल 2026 के IPL में कई खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को चंपक के साथ खेलते हुए देखा गया। हालांकि अब चंपक का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) उस पर गुस्सा करते दिखे हैं।

Advertisement

दरअसल, ये वायरल वीडियो 19 सेकंड का है जिसमें देखा जा सकता है ट्रेविस हेड अपने साथी अभिषेक शर्मा के साथ ग्राउंड पर बैटिंग के लिए एंट्री करते हैं। इसी बीच वो अपना शरीर खोलने के लिए स्ट्रेचिंग करने लगते हैं कि तभी चंपक पीछे से उनके पैर से टकरा जाता है और उन्हें डरा देता है।

Advertisement

यहां ट्रेविस हेड थोड़ा चिढ़ जाते हैं और धीमे से चंपक 'रोबोट डॉग' को लात मारते हैं। वो उसे बैट से मारने का भी इशारा करते हैं, लेकिन मारते नहीं हैं। आप ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि IPL के करंट सीजन में ट्रेविस हेड थोड़ा ऑफ कलर दिख रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। उन्होंने SRH के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने महज़ 30 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेलकर ये कारनामा किया। वो टूर्नामेंट में हैदराबाद के लिए अब तक 9 मैचों में लगभग  29 की औसत और 163.75 की स्ट्राइक रेट से 262 रन ठोक चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर पॉइंट्स टेबल पर सनराइजर्स टीम की पॉजिशन की तो वो अपने 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। पॉइंट्स टेबल पर उनसे ऊपर सिर्फ पंजाब किंग्स (8 मैचों में 6 जीत 13 अंक) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (8 मैचों में 6 जीत और 12 अंक) की टीम मौजूद हैं, उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार