Travis Head 105M Six: IPL 2025 का दूसरा मुकाबला रविवार, 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां एक बार फिर ट्रेविस हेड (Travis Head) का तूफान देखने को मिला। ट्रेविस हेड ने SRH को तूफानी शुरुआत दिलाई और इसी बीच RR के स्टार बॉलर जोफ्र आर्चर (Jofra Archer) को 105 मीटर का महामॉन्स्टर छक्का जड़ दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ट्रेविस का ये तूफानी सिक्स सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के पांचवें ओवर में देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए यहां जोफ्रा आर्चर अपना पहला ओवर करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद से ट्रेविस हेड ने अटैकिंग शॉट मारने शुरू कर दिए।

Advertisement

ट्रेविस हेड ने सबसे पहले आर्चर को एक करार चौका जड़ा और इसके बाद अगली ही बॉल पर इंग्लिश बॉलर की लेंथ गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से 105 मीटर का छक्का ठोक डाला। गौरतलब है कि ये विस्फोटक बैटर यहां पर ही नहीं रुका और उन्होंने आखिरी चार बॉल पर भी तीन चौके जड़ दिए। इस तरह ओवर से जोफ्रा आर्चर ने पूरे 23 रन लुटाए। बात करें अगर ट्रेविस हेड की इनिंग की तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 31 बॉल पर 9 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 67 रन बनाए। आप नीचे ट्रेविस हेड के 105 मीटर के छक्के का वीडियो भी देख सकते हो।

टीमें इस प्रकार हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार