Vaibhav Sooryavashi Vs Mohammed Siraj Video: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy) का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavashi) ने East Zone को तूफानी शुरुआत दिलाई और South Zone के खिलाफ अपनी पहली पारी में 37 गेंदों पर 44 रन ठोके। गौरलतलब है कि इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को दबंगई दिखाई और उनके एक ओवर में चौके-छक्के की बरसात करके 14 रन बनाए।
ये घटना ईस्ट जोन की पारी के सातवें ओवर में देखने को मिली। मोहम्मद सिराज अपना चौथा ओवर डालने आए थे जिसकी दूसरी ही गेंद पर 15 साल के वैभव ने अपनी काबिलियत दिखाई और गेंद को महज़ टाइम करके पॉइंट के बीच से शानदार चौका लगा दिया। इसके बाद तो मानों शेर के मुंह खून लग गया था।
वैभव ने सिराज की अगली गेंद पर उनका कोई लिहाज नहीं किया और सामने की तरफ लंबा छक्का लगा दिया। इसके बाद सिराज राउंड द विकेट से गेंदबाज़ी करने आए और उन्होंने वैभव को दो गेंदों पर कोई रन नहीं दिए। लेकिन फिर एक बार फिर वैभव का बल्ला गरजा और उन्होंने आखिरी गेंद पर भी मिड-ऑफ के ऊपर से चौका ठोक दिया। इस तरह वैभव ने सिराज के ओवर से पूरे 14 रन बटोरे। BCCI Domestic ने खुद इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है और वो खबर लिखे जाने तक पहले सेशन के खेल में 2 विकेट खोकर 133 रन बना चुके हैं। टीम के लिए पहले सेशन में अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 गेंदों पर 86 रन ठोके और वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। ये दोनों ही खिलाड़ी आउट हो गए।
मैदान पर फिलहाल शिखर मोहन (29 गेंदों पर 16 रन) और सुदीप कुमार घरामी (11 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है जो कि दूसरे सेशन के खेल में ईस्ट जोन की पारी को आगे बढ़ाएंगे।
ऐसी है दोनों टीमें
East Zone (Playing XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनेन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के. सरकार, मुकेश कुमार।
Also Read: LIVE Cricket Score
South Zone (Playing XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी. मिलिंद, एमडी निधीश।