जब ब्रावो ने धोनी के साथ किया बहस

Updated: Sat, Apr 30 2016 14:48 IST
जब ब्रावो ने धोनी के साथ किया बहस ()

30 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE). आईपीएल 2016 में खेले गए 25वें मैच में पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान धोनी और गुजरात लॉयंस टीम के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो मैच के दौरान एक – दूसरे के साथ मजाक करते हुए दिखाए दिए। जिससे मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमी ने इसका भरपूर आनंद लिया.

हुआ यूं था कि ब्रावो की एक गेंद को स्वीप खेलने के चक्कर में धोनी गेंद को अच्छी तरह से खेल नहीं पाए और गेंद को देखे बिना ही रन लेने के लिए दौड़ लगाने लगे ऐसे ब्रावो ने तेजी के साथ गेंद को अपने हाथों पकड़ कर धोनी के रन लेने के मंसूबे पर पानी फेर दिया। धोनी के वापस लौटते ही ब्रावो सीधे धोनी के समीप पहुंच गए और कुछ शब्द कहने लगे। यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक दूसरे  के साथ बहस कर रहे हैं। उसी बीच धोनी को ब्रावो ने ऐसा कुछ कहा कि धोनी की हंसी छुट गई।

गौरतलब है कि धोनी और ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में साथ ही थे और धोनी और ब्रावो एक अच्छे दोस्त भी हैं। इससे पहले भी ब्रावो ने धोनी के साथ मजाक किया हुआ है आपको याद हो कि वर्ल्ड टी- 20 के वार्म- अप मैच में ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ लिया था। धोनी और ब्रावो की दोस्ती बेहद ही अच्छी है इसलिए मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ ऐसा ही कुछ मजाक करते रहते हैं। आपको बता दें कि कल हुए मैच में गुजरात लॉयंस की टीम ने पुणे सुपरजाएंट्स की टीम रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया था।

 धोनी और ड्वेन ब्रावो के FUNNY मोमेंट का वीडियो यहां देखे-

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें