Virat Kohli Celebration Video: विराट कोहली (Virat Kohli) खेल के मैदान पर काफी कॉम्पिटेटिव रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) का कैच पकड़ने के बाद बेहद एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते दिखे हैं।
दरअसल, ये पूरी घटना IPL 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। RCB के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने बॉल को बैट से मिडिल तो किया, लेकिन वो शॉट एक्स्ट्रा कवर पर तैनात दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की तरफ खेल बैठे।
इसके बाद होना क्या था 37 साल के विराट ने गोली की रफ्तार से भागी रही बॉल को अपने हाथों से रोक लिया और इसी के साथ शुभमन गिल की पारी पर विराम लगाया। इसके बाद तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। विराट ने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और फिर किसी शेर की तरह लहाड़ते नज़र आए। Star Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 18 गेंदों पर 238.89 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 43 रनों की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सिर्फ 13 गेंदों पर 215.38 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर सिमट गई थी जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 156 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज हैं। RCB हार के बावजूद दूसरे पायदान पर है, उनके नाम 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक दर्ज हैं।