विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर हुई किसी भी घटना को जल्दी नहीं भूलाते और जब भी कोई विपक्षी खिलाड़ी उनसे टक्कर लेने की कोशिश करता है तो वो जवाब भी जरूर देते हैं। पिछले आईपीएल सीजन जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुई थी तब आवेश खान (Avesh Khan) ने अपनी टीम की जीत के बाद मैदान पर हेलमेट पटक दिया था। विराट अब तक आवेश के इस सेलिब्रेशन को नहीं भूले हैं। यही वजह है अब विराट ने आवेश से मजे़दार अंदाज में मुलाकात की है।

Advertisement

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट से विराट कोहली और आवेश खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली आरआर के गेंदबाज़ से मुलाकात करते नज़र आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट युजवेंद्र चहल से बात कर रहे थे इसी बीच वो आवेश खान को भी देख लेते हैं।

Advertisement

विराट कोहली को आवेश को देखकर उनका आरसीबी के खिलाफ किया गया सेलिब्रेशन याद आ जाता है जिस वजह से वो मज़ेदार अंदाज में आवेश को बुलाते हैं और फिर गाना गाते हुए कहते हैं कि 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा।' आपको बता दें कि कोहली आवेश से बिल्कुल भी नाराज़ नहीं हैं और उन्होंने आवेश से गले लगकर मुलाकात की। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2024 में आज आरआर और आरसीबी की भिड़ंत होने वाली है। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 मैचों में 3 जीत हासिल करके दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैच खेलकर सिर्फ एक ही जीत हासिल कर पाई है जिस वजह से वो आठवें पायदान पर है। ऐसे में आरसीबी के लिए ये मैच अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार