IPL 2025 में बीते शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 50 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी बीच मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) और सीएसके के यंग पेसर मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) के बीच एक मिनी बैटल देखने को मिली जहां किंग कोहली ने बेबी मलिंगा को आईना दिखा दिया।

Advertisement

दरअसल, हुआ यूं कि RCB की इनिंग के 11वें ओवर में मथीशा पथिराना ने एक जबरदस्त बाउंसर डालकर विराट कोहली को हेलमेट पर बॉल मारा। इसके बाद तो मानो विराट तिलमिला गए। कोहली ने बेबी मलिंगा को सबक सिखाने का फैसला किया और उन्होंने पथिराना की अगली दो गेंदों पर पहले गज़ब का छक्का और फिर चौका जड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो IPL के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में 30 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 31 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार का विकेट झटका जो कि 32 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद उन्होंने क्रुणाल पांड्या को जीरो के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो चेपॉक में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना पाई और वो ऐसे ये मैच 50 रनों से हार गए। ये भी जान लीजिए कि पॉइंट्स टेबल पर अब आरसीबी दो मैचों में दो जीत के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं सीएसके दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ सातवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार