Virat Kohli Stunner Catch Video: विराट कोहली (Virat Kohli) 37 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर आज भी संदेह नहीं किया जा सकता है। वो बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भारत के लिए ODI मुकाबला (NZ vs IND 1st ODI) खेल रहे हैं। उन्होंने स्लिप पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नाथन स्मिथ (Nathan Smith) का बेहद ही शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता है।

विराट का कैच न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर नाथन स्मिथ को चमका दिया। अंशुल ने ऑफ स्टंप के बाहर तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिस पर स्मिथ ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

वो गेंद स्मिथ के बैट से टकराने के बाद सीधा सेकंड स्लिप की तरफ गई जहां विराट कोहली ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने अपनी दाईं ओर डाइव करके जमीन के बेहद करीब शानदार कैच लिया। विराट का कैच देखकर कमेंटेटर्स तक हैरान थे। इस कैच से भारतीय टीम में भी दोगुना जोश भर गया। आप नीचे विराट के कैच का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक 39 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। मैदान पर ब्लेयर टिकनर (17 गेंदों पर 32 रन) और जैकब डफी (19 गेंदों पर 14 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार