Yashasvi Jaiswal Vs Deepak Chahar Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने महज़ 32 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) को पहले ही ओवर में 22 रन ठोके।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के पहले ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस के लिए यहां दीपक चाहर गेंदबाज़ी की शुरुआत करने आए थे जिन्हें यशस्वी ने पहली ही गेंद से टारगेट किया और शुरुआती तीन गेंदों पर दो चौके और एक छ्क्का ठोक डाला। खास बात ये है कि यशस्वी यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने दीपक चाहर की आखिरी दो गेंदों पर भी दो करारे चौके लगाए।

Advertisement

इस तरह 24 साल के यशस्वी ने दीपक चाहर को पहले ही ओवर में 22 रन ठोके जिसके बाद मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने उन्हें दोबारा गेंदबाज़ी ही नहीं दी। आप इस लिंक पर क्लिक करके घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के सामने हमेशा से ही शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। वो अब तक MI के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 9 मैचों में 53.28 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 373 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक और दो शतक भी लगाए हैं।

खास बात तो ये है कि वो राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में छक्कों की सेंचुरी ठोकने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ संजू सैमसन (192 छक्के), जोस बटलर (135 छक्के) और शेन वॉटसन (109 छक्के) ने ही ये कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करने के लिए 11 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम अपने 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर भी पहला पायदान हासिल कर लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार