Yashasvi Jaiswal Stunner Catch Video: डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 97 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्हें बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो शतक ठोकने वाले हैं। हालांकि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने ऐसा होने नहीं दिया। यशस्वी ने एक हाथ से लाजवाब कैच लेकर कॉनवे की पारी पर विराम लगाया। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 33वें ओवर में घटी। भारत के लिए स्पिनर वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पहली ही गेंद पर कॉनवे ने आक्रमक शॉट खेलकर चौका लगाने की की कोशिश की। इसी मौके पर उनसे बड़ी गलती हुए। उन्होंने गेंद को बैट से मिडिल नहीं किया और वो ऊपरी हिस्से से टकराकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चली गई।

ये देखकर यशस्वी की आंखें चमक गई। वो गेंद को लपकने के लिए बाईं तरफ दौड़े और उन्होंने आखिर में डाइव करके एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा। ये एक हैरतअंगेज कैच था जिसे देखकर भारतीय टीम खुशी से झूम उठी। दूसरी तरफ डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाने के बाद भी मायूस पवेलियन लौटे। आप नीचे यशस्वी के कैच का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में भी 44 ओवर खेलकर 126 रन जोड़ चुकी है। उनके तीन विकेट गिरे है। मैदान पर रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार