वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज आगामी विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगी। क्लब ने सोमवार को बताया कि मैथ्यूज ने टीम के साथ एक साल का करार किया है।

Advertisement

हेली मैथ्यूज दुनिया की नंबर-1 महिला टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने डब्ल्यूबीबीएल सीजन 10 में मेलबर्न रेनेगेड्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रही थीं। हालांकि, पिछले सीजन में वह रेनेगेड्स के लिए नहीं खेल सकीं। कंधे की सर्जरी के कारण उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

28 वर्षीय हेली मैथ्यूज ने डब्ल्यूबीबीएल सीजन 10 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मैथ्यूज ने 130.6 के स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए थे और साथ ही 14 विकेट भी चटकाए थे। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण उन्हें डब्ल्यूबीबीएल सीजन 10 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी जगह मिली थी।

हेली मैथ्यूज दुनिया की नंबर-1 महिला टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने डब्ल्यूबीबीएल सीजन 10 में मेलबर्न रेनेगेड्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रही थीं। हालांकि, पिछले सीजन में वह रेनेगेड्स के लिए नहीं खेल सकीं। कंधे की सर्जरी के कारण उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब मेलबर्न रेनेगेड्स से फिर जुड़ने पर हेली ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस टीम के साथ उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं और वह एक बार फिर रेनेगेड्स की जर्सी पहनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "रेनेगेड्स के साथ चैंपियनशिप जीतना एक बहुत ही खास अनुभव था और मैं फिर से इस ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पिछले सीजन में न खेल पाना निराशाजनक था, लेकिन अब मैं पूरी तरह फिट हूं और मेलबर्न वापस आकर एक बार फिर खिताब जीतने की कोशिश करने के लिए उत्साहित हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार