आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के अर्धशतक और वरुण चक्रवर्ती के 3 विकेट की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से मात दे दी। हार के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि हमें कुछ कैच छोड़ना महंगा पड़ गया। हम हारना डिजर्व करते थे। 

Advertisement

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, "हम हारना डिजर्व करते थे। हमने सचमुच उन्हें जीत का तोहफा दिया। हम प्रोफेशनल तरीके से नहीं खेले। हमने मौकों को गंवा दिया। कुछ कैच छोड़े जिस वजह से 20 से 25 रन ज्यादा चले गए। हट मारने वाली गेंदों पर आउट हुए। हम एक और साझेदारी करनी चाहिए थी। हमें स्विच ऑन करने की जरूरत है। हमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मैच जीतने पड़ेंगे।"

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 200 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 56(29) रन की अर्धशतकीय पारी जेसन रॉय ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। रॉय के अलावा कप्तान नितीश राणा ने 48(21) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 31(26) रन का योगदान दिया। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट वानिन्दु हसरंगाऔर विजय कुमार ने अपने नाम किये। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन ही टांग पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 54(37) रन कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में कोहली ने 6 चौके लगाए। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने 34(18) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। कोहली और लोमरोर ने चौथे विकेट के लिए 55(34) रन जोड़े। दिनेश कार्तिक ने 22(18) रन का योगदान दिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने खाते में जोड़े। आंद्रे रसेल और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार