पर्थ, 15 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टीम के कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा तथा अंजिक्य रहाणे की दूसरे टेस्ट मैच में खेली गई पारियों की तारीफ की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपने तीन विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

कप्तान कोहली 82 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे और कोहली के बीच में अभी तक 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में इशांत ने कहा, "जब कोहली बल्लेबाजी करते हैं तो हमें उन पर भरोसा होता है। हमने अच्छा महसूस किया और दिन का अंत अच्छी स्थिति में रहते हुए किया।"

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में चार विकेट चटकाने वाले इशांत ने कहा, "कोहली और रहाणे कल भी वहीं से शुरुआत करेंगे जहां आज खत्म किया है। मैं कह सकता हूं कि मैच बराबरी पर है। कल उम्मीद है कि पहला सत्र हम अपने नाम करने में सफल रहेंगे और इसके बाद मैच को अपने पक्ष में बदलने की कोशिश करेंगे।"

इशांत ने कहा, "रहाणे ने जो जल्दी से 20-30 रन बनाए वो हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित हुए। अगर उस समय हम रक्षात्मक खेल खेलते तो वह हम पर हावी हो जाते। रहाणे और टीम ने जो काउंटर अटैक किया वो शानदार रहा। उन्हें लगातार अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही थी और कुछ और करना पड़ रहा था।"

इशांत ने पुजारा के प्रयास को भी सराहते हुए कहा, "जब पुजारा डिफेंस करते हैं तो गेंद ज्यादा दूर नहीं जाती। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जरूरत आपको टीम में होती है क्योंकि मैंने उनके खिलाफ खेला है और इसलिए मैं जानता हूं कि पुजारा को गेंदबाजी करना कितना मुश्किल है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "पुजारा जब खेलते हैं वह गेंदबाज को थका देते हैं। हम जानते हैं कि जब वह विकेट पर रहते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार