आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (Axar Patel) के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से मात दे दी। ये हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने कहा कि हमने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया। 

Advertisement

मैच के बाद मार्कराम ने कहा कि, "फिर से बल्ले से अच्छा नहीं किया, जो इंटेंट दिखाना चाहिए था वो नहीं दिखाया। हमने ऐसी टीम देखी जो जीतने के लिए उत्साहित नहीं थी। हम सिर्फ इंटेंट की कमी के कारण खुद को नीचा दिखा रहे हैं। गेंदबाजों पर गर्व है। हमारे गेंदबाज आज रात इस तरह हारने के लायक नहीं थे।"

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन टांगे। टीम की तरफ मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने क्रमशः 34(27)- 34(34) का योगदान दिया। इसके अलावा इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 69 (59) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जिस वजह से दिल्ली ये स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाया। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिए। सुंदर ने ये तीन विकेट एक ही ओवर में अपने नाम किये थे। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट  लिए। एक विकेट टी नटराजन भी लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाने में कामयाब हो पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 49(39) रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 31(19) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। सुंदर ने नाबाद 24(15) रन बनाये।  दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया ने अपने खाते में जोड़े। उनके अलावा ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार