7 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका खेमा टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से घबराया हुआ है। पांड्या ने दूसरे दिन के खेल के दौरान संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 95 गेंदों में 93 रन की पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। 

 
Advertisement

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा “ हमें हार्दिक पांड्या के खिलाफ कोई नया तरीका अपनाने की जरुरत है। उस जैसे खिलाड़ी शॉट्स मारकर अपना स्वभाविक खेल खेलना चाहते हैं। कभी-कभी यह आपको बैकफुट पर ला सकता है या कभी-कभी गेंदबाजी कर रही टीम पर भारी पड़ सकता है। यह एक तरह का जुआ है लेकिन अगर वह इस तरह खेलना चाहता है और यह चीज टीम के काम आती है तो बहुत अच्छा है। तस्वीरों में देखें कैसा रहा भारत-साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट

Advertisement

बता दें कि बारिश के कारण भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे दिन के खुल की शुरुआत नहीं हो सकी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 209 रन बनाए हैं। 

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। उसने 142 रनों की बढ़त हासिल कर रखी है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार