श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जोए रूट आगामी भारत दौरे पर भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड ने सोमवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ इंग्लैंड ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। अब इंग्लिश टीम भारत रवान होगी, जहां वह पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।

Advertisement

रूट ने श्रीलंका के साथ सोमवार को समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो मैचों में 426 रन बनाए हैं। इसमें पहले टेस्ट में उन्होंने 228 और दूसरे टेस्ट में 186 रनों की पारी शामिल है। इंग्लैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हरा दिया।

इंग्लैंड को अब भारत दौरे पर पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज के पहले दो टेस्ट चेन्नई में और बाकी दो अहमदाबाद में खेले जाने हैं।

इंग्लैंड ने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था तो रूट भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे सर्वोच्च स्कोरर थे। रूट ने 2016-17 में भारत दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 491 रन बनाए थे जबकि कोहली ने 655 रन बनाए थे।

रूट अब भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित है।

Advertisement

रूट ने श्रीलंका के साथ समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद कहा, " हम इसे एक प्लेटफॉर्म के रूप में देखेंगे। हमें भारत जैसी विश्व की बेस्ट टीम के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। हमें टॉप लेवल का खेल दिखाना होगा। उन्हें चुनौती देने के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकता। इसे लेकर वास्तव में मैं बेहद उत्साहित हूं।"

इंग्लैंड ने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था तो उनकी टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। उनकी टीम केवल एक बार 500 से ज्यादा स्कोर बना पाई थी और यह स्कोर राजकोट में पहले टेस्ट में बना था जब रूट ने 124 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

बाद में रूट असफल रहे थे और वह 4, 53, 25, 15, 78, 21, 77, 88, और 6 रन की ही पारी खेल पाए थे। रूट ने भारत में छह टेस्ट मैचों में 53.09 के औसत से 584 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार